ABOUT PARATHA
परांठा (
उर्दू: پراٹھا,
तमिल: பராட்டா )
भारतीय रोटी का विशिष्ट रूप है। यह
उत्तर भारत में जितना लोकप्रिय है, लगभग उतना ही
दक्षिण भारत में भी है, बस मूल फर्क ये है, कि जहां उत्तर में
आटे का बनता है, वहीं
दक्षिण में
मैदे का बनता है। प्रतिदिन के उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीपीय नाश्ते में सबसे लोकप्रिय पदार्थ अगर कोई है तो वह परांठा ही है। इसे बनाने की जितनी विधियां हैं वैसे ही हिन्दी में इसके कई रूप प्रचलित हैं जैसे पराठा, परौठा, परावठा, परांठा और परांवठा। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक यह भारतीय रसोई का हिस्सा है और हर सुबह
तवे पर सेंके जाते परांठे की लुभावनी खुशबू भूख बढ़ा देती है।
No comments:
Post a Comment